समीक्षा अधिकारी संघ ने सचिवालय में संक्रिमत अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की वकालत की
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने सचिवालय परिवार के कोरोना से संक्रमित अधिकारियों ,कार्मिकों के उपचार एवं अन्य आवश्यकता के सहयोग हेतु अपर सचिव से अन्यून स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करने के संबंध में अपर मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित किया है ।
संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते हुए काल में सचिवालय में भी कई अधिकारी और कार्मिक संक्रमित हो रहे हैं । जिनमें से कई लोगों के परिवार संक्रिमत हो चुके हैं । उन्होंने कहा कि कई ऐसे एकल परिवार हैं जिनके माता-पिता संक्रमित होने के कारण बच्चों के समुचित देखभाल हेतु कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लोग संसाधनों के अभाव एवं आर्थिक विकट स्थिति के कारण अपना ईलाज नहीं करवा पाते हैं।
उन्होंने कहा कि संघ ने इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव से कोरोना से संक्रमित ऐसे अधिकारियों और कार्मिकों के सहयोग एवं निरंतर संवाद हेतु अपर सचिव से न्यून स्तर के अधिकारी को सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नामित करने का अनुरोध किया है। जिससे कि नोडल अधिकारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से संक्रमित अधिकारियों ,कार्मिकों से संपर्क स्थापित किया जा सके एवं उनके उपचार से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जा सके।

