राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण सुरक्षा, परंपरा और हिमालयी वास्तुकला के संगम से समृद्ध हुआ राष्ट्रपति निकेतन परिसर

देहरादून। राष्ट्रपति ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं—पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुरा रोड पर […]

राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में किया स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित,1454 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि

हरिद्वार। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में कुल 1454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि, 3 को विद्या वाचस्पति, 615 को परास्नातक और 774 को स्नातक […]

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 1649 पदों पर होंगे नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

देहरादून। प्राथमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों के रिक्त 2100 पदों में से 1649 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन पदों पर जिला स्तर से जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इस संबंध में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित […]

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग हैकाथॉन 2025” का सफल समापन, दून विश्वविद्यालय के युवा नवाचारियों ने दिखाया दम

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित दो दिवसीय “आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग हैकाथॉन 2025” का समापन 31 अक्टूबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह कार्यक्रम 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था और राज्य सरकार की तीन-चरणीय एआई पहल के विश्वविद्यालय-स्तरीय […]

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून में 03 नवम्बर को 20 स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति  के 03 नवम्बर 2025 को निर्धारित जनपद भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाते हुए शहर के 20 प्रमुख स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। अपर […]

वीआईपी सुरक्षा तैयारियों का गहन मुआयना: एडीजी अभिसूचना ने दिया ब्रीफिंग, कानून-व्यवस्था मजबूती पर जोर

देहरादून। देहरादून में आगामी वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ चुका है। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय ब्रीफिंग कर सभी जरूरी निर्देश दिए। सुरक्षा प्रबंधन से लेकर ड्यूटी अनुशासन तक, हर पहलू की […]

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री,आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों के साथ किया भोजन

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज लोकपर्व इगास के उपलक्ष्य में रुद्रप्रयाग जनपद के तहसील वसुकेदार अंतर्गत ग्राम भौंर पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आपदा में जान-माल की […]

विकसित भारत की यात्रा में महिलाएँ बनेंगी अग्रदूत — राज्यपाल ने किया पुस्तक ‘Mountains of Labour, Currents of Change in Uttarakhand’ का लोकार्पण

देहरादून।राजभवन, देहरादून में आयोजित एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं नीतिगत कार्यक्रम में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने “Mountains of Labour, Currents of Change—Women’s Livelihoods and Economic Transitions in the Indian Himalayan Region and Uttarakhand” पुस्तक का लोकार्पण किया। यह पुस्तक प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, प्रोफेसर राजेन्द्र पी. […]

उत्तराखंड में दंत चिकित्साधिकारियों को मिला एसडीएसीपी का लाभ, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जारी किए आदेश

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (Special Duty Allowance Cum Promotion – SDACP) का लाभ देने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है […]

स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों के परिजनों को केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल ने किया सम्मानित

हल्द्वानी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, आजाद हिंद फौज के सदस्यों तथा 1962, […]