किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार
ऊधमसिंहनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली किच्छा पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.20 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम 9 मार्च 2026 को चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम मिलख जाने वाले रास्ते पर मजार के पास ग्राम कुरैया क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में मुकदमा संख्या 79/2026 धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
शावेज़ खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान, निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक पवन जोशी (चौकी प्रभारी दरऊ), कांस्टेबल उमेश सिंह, कांस्टेबल उमेद गिरी और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

