उत्तराखण्ड टेक्निकल युथ सोसाइटी और मंच द्वारा संयुक्त रूप से शहर कोतवाली में फेस मास्क , फेस शील्ड व सेनिटाइजर किट प्रदान किये

Spread the love

देहरादून । उत्तराखण्ड टेक्निकल युथ सोसाइटी और मंच द्वारा संयुक्त रूप से देहरादून शहर कोतवाली में कोतवाल रितेश शाह को फेस मास्क , फेस शील्ड व सेनिटाइजर किट प्रदान किये एंव कोरोना वारियर्स के रूप बेहतरीन कार्य करने के लिए बधाई दी।

राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व संजय कंडारी ने कहा कि पुलिस की संकट की इस स्तिथि में भी बेहतरीन कार्य शैली का प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती व रमेश पेट्वाल ने पुलिस कर्मियो को धन्यवाद देते कहा कि इस कोरोना काल में हस्पताल में मदद करने से लेकर बाजारों में आमजन को जिस प्रकार सहयोग दिया उसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है़।

आज इस अभियान में विशेष रूप से जगमोहन सिंह नेगी , संजय कंडारी , सुमित वाधवा , रामलाल खंडूड़ी , रमेश पेट्वाल , चन्द्र किरण राणा व प्रदीप कुकरेती शामिल रहें।

देवभूमि खबर

Related articles