पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना  में संलिप्त तीन अभियुक्तों को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।एसओजी देहात/ऋषिकेश पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को चोरी में प्रयुक्त क्रेटा गाडी के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी ज्वेलरी व लाखों रुपए की नकदी सहित शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया।

वादी वसीम खान पुत्र स्व0 मौ0 तहसीन खान निवासी बी 1385 आईडीपीएल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि आज सुबह वह एंव उनकी पत्नी अपने-अपने कार्य के लिए अपने कार्यस्थल गये थे एंव दोपहर जब उनकी पत्नी घर वापस आयी तो जानकारी हुई कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर की अलमारी में रखी नगदी व लाखो रुपयो के सोने के आभूषण चोरी कर लिये है। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल् मु0अ0स0 215/22 धारा 380 भादवि अज्ञात के विरुद्द पंजीकृत किया गया।
दोपहर के समय हुई चोरी की उक्त घटना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया, जिस पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा चोरी के माल की बरामदगी एंव अज्ञात चोरो की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक, देहात महोदय एंव क्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश एंव एसओजी प्रभारी, देहात के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु वर्दी एंव सादे वस्त्रो में अलग अलग पुलिस टीम गठित कर अज्ञात चोरो की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारम्भ किये गये।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

1- इनाम खान पुत्र स्व0 आबिद खान निवासी ग्राम बिलासपुर थाना दनकौर, जिला गौतमबुद्धनगर, उ0प्र0, उम्र 24 वर्ष (घटना का मास्टरमांइड)
2- सोहेल खान पुत्र निजाम खान निवासी ग्राम बिलासपुर थाना दनकौर, जिला गौतमबुद्धनगर, उ0प्र0, उम्र 27 वर्ष।
3- समीर कुरैशी पुत्र भोलू निवासी ग्राम बिलासपुर, थाना दनकौर, जिला गौतमबुद्धनगर, उ0प्र0, उम्र 18 वर्ष।

बरामदगी विवरण:-

1- रु0 3,40,000/- नगद (तीन लाख चालीस हजार रुपये)
2- पीली धातु के दो कड़े, 3- पीली धातु का एक हार जिस पर झालर हैं।
4- पीली धातु के कान के दो झालरदार झुमके 5- एक मांग टीका
6- पीली धातु के दो चोड़े कडे 7- पीली धातु का एक गले का हार झालरदार
8- पीली धातु की एक पतली चेन 9- पीली धातु के कान के दो झालरदार टाप्स
10- कान के दो झालरदार झुमके 11- पीली धातु की एक गोल नथ
12- पीली धातु का गले का हार 13- पीली धातु के दो कान के कुण्डल
14- कार हुण्डई क्रेटा न0: यूपी-12-बीएल-4888

पुलिस टीम में

  1. श्री रवि सैनी, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश
  2. उ0नि0 ओमकान्त भूषण, प्रभारी SOG देहात
  3. उ0नि0 चिन्तामणि मैठाणी, चौकी प्रभारी आई0डी0पी0एल0 (विवेचक)
  4. आरक्षी नवनीत नेगी, एसओजी देहात
  5. आरक्षी सोनी कुमार, एसओजी देहात
  6. आरक्षी मनोज कुमार, एसओजी देहात
  7. आरक्षी कमल जोशी, एसओजी देहात
  8. महिला आरक्षी जमुना, एसओजी देहात
  9. आरक्षी दुष्यंत कुमार, कोतवाली ऋषिकेश
  10. आरक्षी विकास, कोतवाली ऋषिकेश
  11. आरक्षी संदीप छाबड़ी, कोतवाली ऋषिकेश
  12. आरक्षी सचिन सैनी, कोतवाली ऋषिकेश

देवभूमि खबर

Related articles