एक पूर्व बीटेक छात्र अवैध चरस, व नकदी के साथ दून में गिरफ्तार

एक पूर्व बीटेक छात्र अवैध चरस, व नकदी के साथ दून में गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।राजपुर पुलिस ने एक पूर्व बीटेक छात्र को अवैध चरस व नकदी सहित किया गिरफ्तार।
थाना राजपुर पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि एक तस्कर भारी मात्रा मे हल्द्वानी से चरस लाकर देहरादून के पेड़लर्स व राजपुर रोड व मंसूरी रोड स्थित शिक्षण संस्थानों, कॉलेजो व होस्टल्स आदि में सप्लाई कर रहा हैं। थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया , टीम द्वारा उक्त तस्कर को पकड़ने के लिए प्राप्त लाभकारी पुष्ट सूचनाएं संकलित कर उनका परीक्षण/विश्लेषण कर उक्त संगठित तस्कर पर सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस सूत्रों से गहनता से जानकारी ली गयी, तो जानकारी मिली कि उक्त तस्कर बर्तमान में हल्द्वानी से करीब 15-20 दिन पहले भारी मात्रा में चरस लेकर देहरादून आया है और यह किराये का कमरा लेकर जगह जगह अपने पेडलर्स व कस्टमर्स को सप्लाई कर रहा है, रात्रि को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वह तस्कर चरस की तस्करी करने अपने कमरे से मंसूरी रोड पर निकला है। सूचना पर त्वरित उक्त तस्कर की जगह जगह चैकिंग प्रारम्भ की गई, जिस पर चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस के साथ मंसूरी रोड निकट मालसी पेट्रोल पंप मंसूरी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles