एसएसपी दून ने संक्रमण से जूझ कर वापिस लौटे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ की गोष्ठी, प्लाज्मा देने के लिए किया प्रेरित
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन में जनपद देहरादून में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उपचार कराकर पूरी तरह ठीक होकर दोबारा अपने कर्तव्यों पर लौटे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया।
गोष्ठी में एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु बनी एस0ओ0पी0 के अनुसार खुद का बचाव करते हुए अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दून पुलिस का प्रत्येक कोरोना वारियर्स हर मोर्चे पर जनता की सहायता करने हेतु प्रतिबद्ध है, इसलिये कोरोना को हराकर दृढता से अपनी ड्यूटी पर वापस आने वाले सभी कोरोना वारियर्स को स्वेच्छा से ऐसे लोगो को जिन्हें उपचार हेतु प्लाजमा की आवश्यकता है की सहायतार्थ अपना प्लाजमा डोनेट करना चाहिए।
गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बताया कि गोष्ठी में मौजूद 64 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गणों ने प्लाज्मा देने हेतु स्वेच्छा से एंटीबॉडी टेस्ट कराने हेतु हामी भरी है।
उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/देहात/अपराध, नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी, कोविड कन्ट्रोल रूम से निरीक्षक नदीम अतहर तथा निरीक्षक प्रदीप बिष्ट एंव अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

