यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज ने 50 और सेवा इंटरनेशनल ने 25 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स राज्य सरकार को किये भेंट

यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज ने 50 और सेवा इंटरनेशनल ने 25 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स राज्य सरकार को किये भेंट
Spread the love

देहरादून।आज यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून ने 50 और सेवा इंटरनेशनल ने 25 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स राज्य सरकार को भेंट किए । इनका उपयोग उत्तराखंड के उन अस्पतालों में किया जाएगा, जहां इसकी कमी है।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने यूपीईएस और सेवा इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनमें से कुछ ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स गढ़वाल और कुमायूं के पहाड़ी जनपदों के अस्पतालों में भी भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने उनसे फोन पर उत्तराखंड में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने प्रदेश को हरसंभव सहायता के लिए आश्वस्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी और भारत सरकार का हमें कोविड के खिलाफ लड़ाई में पूरा सहयोग मिला है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में हम कोविड से लड़ाई में अवश्य जीतेंगे।

इस अवसर पर डीजी हेल्थ डॉ तृप्ति बहुगुणा, यूपीइएस के वीसी डॉ सुनील राय, कुलसचिव डॉ वीणा दत्ता, लोकेन्द्र दत्त शर्मा, मनीष दुबे, मनीष याज्ञनिक, सेवा इंटरनेशनल के अशोक शर्मा, शशांक नेगी भी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles