कांग्रेसियो ने भारत बचाओ रैली’ की तैयारियों को लेकर की बैठक

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली ‘‘भारत बचाओ रैली’’ की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में किया गया। बैठक में उत्तराखण्ड से रैली में प्रतिभाग करने वाले कांग्रेसजनों व्यवस्था आदि पर विचार विमर्ष किया गया।

मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि 14 दिसम्बर की रैली में भारी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे इसकी व्यवस्था हेतु बैठक में विचार-विमर्ष किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि मोदी के राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। पूरे देश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। आम आदमी विशेषकर महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेरोजगारी का आलम यह है कि जिन युवाओं के पास नोटबंदी से पहले रोजगार था आज व भी बेरोजगार हो चुके हैं। मंदी के मारे लोगों के व्यापार ठप्प हो चुके हैं। साहूकारों के कर्ज से दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली होगी जो देश की दशा और दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की सत्ता से उखाड फेंकने के लिए यह रैली मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचेंगे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्शि, पूर्व मंत्री अजय सिंह, आर्येन्द्र षर्मा, कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, नगर अध्यक्ष ऋषिकेश महंत विनय सारस्वत, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, राजेश शर्मा, अशोक वर्मा, प्रदीप जोशी, कमरखान ताबी, सुधीर सुनेहरा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, सावित्री थापा, कुंवर सिंह यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles