कांग्रेस की सरकार आने पर रसोई गैस का सिलेंडर ₹500 से अधिक का नहीं मिलेगा:रूपा शर्मा
विकासनगर।असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस केकेसी उत्तराखंड द्वारा आज कांग्रेस के विकास नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नव प्रभात के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई जिसमें विशेष रूप से महिलाओं ने भागीदारी की ।
वार्ड संख्या आठ में आयोजित बैठक में अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एवं विकास नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नवप्रभात की अर्धांगिनी एवं प्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमतीरूपा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर महंगाई और बेरोजगारी पर पूरी तरह नियंत्रण किया जाएगा, महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 40% की भागीदारी दी जाएगी ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में है कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसी भी दशा में रसोई गैस का सिलेंडर ₹500 से अधिक का नहीं मिलेगा ।
कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश महासचिव भास्कर चुग ने कहा कि नवप्रभात विकास नगर के बेटे हैं और विकास नगर विधानसभा का जितना विकास नवप्रभात जी ने किया है वह विकास आज भी धरातल पर दिखाई देता है । पिछले 5 सालों से विकास नगर का विकास ठप पड़ा है यहां पर सड़क बिजली पानी सीवर पेयजल बेरोजगारी महंगाई से जनता त्रस्त है लेकिन क्षेत्रीय विधायक को कभी भी जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं रहा अवैध खनन जोरों पर होने के कारण लोगों को खनन सामग्री महंगी मिली है । उन्होंने भारी बहुमत से नवप्रभात को विकास नगर विधानसभा से जीता कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की ।
नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से पूनम मित्तल पूजा शर्मा अनीता वर्मा बबीता चौहान सीमा देवी सरिता गुप्ता सुमन नीलम कौर शीला देवी मातबर महेंद्र मित्तल दीपक गुप्ता पप्पू अशोक आदि ने भागीदारी की ।

