कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग ले रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
देहरादून।कैबिनेटमंत्री चंदन राम दास ने उत्तराखण्ड बोर्ड की 10 वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में भाग ले रहे सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने समस्त अभिभावकों से अनुरोध किया कि परीक्षा के दौरान बच्चों के ऊपर अतिरिक्त दबाव न डालकर उन्हें सकारात्मक परिवेश दें ताकि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें।

