दून पुलिस का कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने का क्रम जारी
देहरादून।दून पुलिस का लॉक डाउन के दौरान पुलिस के माध्यम से आम जनता तक खाद्य सामग्री का सहयोग करने वाले स्वयं सेवी ,व्यक्तियों को सम्मानित करने का क्रम आज भी जारी रहा।पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने कोरोना वारियर्स श्री आरके अग्रवाल,श्रीमती मानसी रस्तोगी, श्री पंकज मेसोन, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल,श्री राहुल दयाल, क्रिश्चियन सिक्योरिटी देहरादून, श्री हरपाल सिंह सेठी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग द्वारा आम जनमानस की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए गए तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाद्य सामग्री तथा दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। विपदा के उस दौर में अनेक स्वयंसेवी संस्थाओ, व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छा से आगे आते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान किया तथा पुलिस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गयी। उन्होंने सभी कोरोना वारियर्स का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर आम जनमानस की सहायता हेतु आगे आने की अपेक्षा की ।

