खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल छात्रवर्ती योजना के शुभारंभ,स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड,पीआरडी जवानों को 300 दिन के रोजगार को लेकर अधिकारियों के साथ की चर्चा
देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी 29 अगस्त को खेल छात्रवर्ती योजना के शुभारंभ,स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड,पीआरडी जवानों को 300 दिन के रोजगार,खिलाड़ियों को क्षेतिज आरक्षण दिए जाने सम्बंधित विभिन्न विषयों के ऊपर चर्चा की।।
खेल मंत्री आर्या ने बताया कि 29 अगस्त को मनाए जाने वाले खेल दिवस के मौके पर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा। साथ ही 8 से 14 वर्ष के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
खेल मंत्री ने कहा कि भविष्य में जिन बच्चों का चयन होगा आगे उनकी खेल की प्रतिभाएं बरकरार रहे उसके लिए हम को क्या-क्या अवसर प्रदान किये जा सकते हैं इसके प्रस्ताव बनाकर लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड के बारे में जानकारी देते हुए खेल मंत्री आर्या ने कहा कि उन्हें किन किन क्षेत्रों से या फंड प्राप्त हो सके इस के संदर्भ में विभाग ने प्रस्ताव और मेरे सम्मुख रखा है इसको लेकर मेरे द्वारा सहमति प्रदान की गई है और बहुत जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता करके इस संदर्भ में चर्चा की जाएगी ।वहीं उनकी सहमति के बाद से कैबिनेट में लाया जाएगा। खेल मंत्री स्मृति रेखा आर्य ने कहा कि स्पॉट डेवलपमेंट फंड के बन जाने से हमारे खिलाड़ियों को तात्कालिक तौर पर खेल के संसाधन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाएगी।
पीआरडी जवानों को 300 दिन का रोजगार दिए जाने के संबंध में श्रीमती रेखा आर्य ने बताया कि पूरे कैबिनेट की सबसे कम पर सहमति बनी है आखिर इस तरीके से हम पीआरडी जवानों को 300 दिन का रोजगार दे सकते हैं इस दौरान बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अभिनव कुमार जी, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. श्री जीएस रावत जी,संयुक्त निदेशक खेल,संयुक्त निदेशक युवा कल्याण श्री अजय कुमार अग्रवाल जी, संयुक्त निदेशक श्री धर्मेन्द्र भट्ट जी उपस्थित रहे ।खेल मंत्री ने बताया कि हमारे पास में लगभग 9000 पीआरडी जवान है जिनमें से करीब 5000 पीआरडी जवान कार्यरत हैं वही लगभग 4 हजार जवानों की नियुक्ति दी जानी है इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हम किन किन विभागों में पीआरडी जवानों को समायोजित कर सकते हैं इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाए।
इस दौरान बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अभिनव कुमार , निदेशक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. श्री जीएस रावत ,संयुक्त निदेशक खेल,संयुक्त निदेशक युवा कल्याण श्री अजय कुमार अग्रवाल , संयुक्त निदेशक श्री धर्मेन्द्र भट्ट उपस्थित रहे ।

