चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने की उत्तराखंड पुलिस की क़ानून व्यवस्था की तारीफ

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल  बिपिन रावत ने की उत्तराखंड पुलिस की क़ानून व्यवस्था की तारीफ
Spread the love

देहरादून। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल श्री बिपिन रावत ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में उत्तराखंड की भूमिका ( Role of Uttarakhand in Tackling National Security Challenges) विषय पर सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड पुलिस की भूमिका को सराहा।

उन्होंने रिवर्स पलायन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर पर जो पलायन है वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं है। हमें वहां पर रिवर्स पलायन पर जोर देते हुए वहां पर विकास कार्यों को बढ़ाना होगा। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में बढ़ोतरी करनी होगी। बार्डर पर पुलिस चौकियों की और आवश्यकता है, जो आर्मी और आईटीबीपी के साथ ही आ सकती हैं। उत्तराखण्ड में लाॅ एडं ऑर्डर अच्छा है, इसलिए यहां उद्योगों एवं पर्यटन के लिए अच्छा माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना इनर लाईन को भी आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे पर्यटन को और बढ़ावा मिले।

श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री बिपिन रावत का स्वागत किया और रिवर्स पलायन, अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से पूरे सहयोग की बात कही। कार्यक्रम का संचालन श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन ने किया।

इस अवसर पर श्री नीतेश झा, सचिव गृह, उत्तराखण्ड, श्री पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी/सीआईडी, श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्री पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles