चुनाव से ठीक पहले लैपटॉप बांटा जाना वोट के लिए पैसे देना जैसा:विजय बौड़ाई

चुनाव से ठीक पहले लैपटॉप  बांटा जाना वोट के लिए पैसे देना जैसा:विजय बौड़ाई
Spread the love

देहरादून। चुनाव अधिसूचना जारी होने के लगभग एक सप्ताह पूर्व सरकार का छात्रों को लैपटॉप बांटा जाना बहुत ही गलत एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

उक्रांद केन्द्रीय प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने बताया कि चुनाव अधिसूचना जारी होने को एक सप्ताह का समय भी नही है लेकिन सरकार को अब लैपटॉप वितरित करने का आदेश जारी किया है जोकि पूर्णतया गलत एवं अनुचित है।सरकार के पास प्रचण्ड बहुमत होने के बाबजूद सरकार जनता के लिये कुछ नही कर पायी है और अब लैपटॉप बांटने का काम के सहारे वोट पाना चाहती है,इसप्रकार यह वोट खरीदने जैसा हैजोकि लोकतंत्र के लिये भी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। भाजपा ने पहले विधायक खरीदे और अब तो हद हो गयी कि जनता के वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है।

श्री विजय बौड़ाई ने बताया कि एक ओर जहां सरकार द्वारा अटल उत्कृष्ठ विद्यालय खोले गए उसमे प्रत्येक छात्र को रजिस्ट्रेशन कराने हेतु 300 रुपये अदा करने थे,जिसको शुरू में सरकार ने स्वम् अदा करने का भरोसा दिलाया था लेकिन अब बजट न होने का बहाना बनाया जा रहा है वंही दूसरी ओर सरकार वोटों के लिये लैपटॉप दे रही है। उक्रांद छात्रों को लैपटॉप देने का विरोध नही कर रही लेकिन यह एक नीति के तहत दिया जाना चाहिए,और प्रतिवर्ष दिया जाना चाहिए ताकि सभी को इसका फायदा मिले लेकिन इस बार चुनाव होने हैं और एक सप्ताह के अंदर चुनाव की तिथि घोषित होनी हैं तो सरकार वोट के लिये टैब बांट रही है। समय रहते सरकार ने जनहित में कोई कार्य नही किया और अब हार की डर के कारण अब लैपटॉप बांटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्रांद का स्पष्ट मानना है कि इस प्रकार की योजनाओं के लिये नीति बनाई जानी चाहिए ताकि सभी को इसका फायदा मिल सके । चुनावी वर्ष में ही इस प्रकार योजना चलाना बिल्कुल गलत एवं लोकतंत्र के साथ मजाक करना है।

देवभूमि खबर

Related articles