जलभराव की समस्या से जूझ रहे सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द के निवासी

जलभराव की समस्या से जूझ रहे सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द के निवासी
Spread the love

देहरादून ।सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द के लगभग सभी ब्लॉकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है ।

सरस्वती विहार विकास समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द देहरादून की सबसे बड़ी कॉलोनी है और यहां पर जलभराव की समस्या लगभग सभी ब्लॉकों में लगातार बनी रहती है। कुछ ब्लॉकों में नाली होने के बावजूद उनकी समय से सफाई नहीं हुई जिसके कारण जलभराव हो रहा है। कॉलोनी के लोग जलभराव से चिंतित है जिसके कारण वह समिति के पदाधिकारियों को और जनप्रतिनिधियों को लगातार अपनी समस्या से अवगत कराते रहते हैं। समिति के पदाधिकारी जलभराव की समस्या के लिए जल्द ही मेयर श्री सुनील उनियाल गामा से मुलाकात करेंगे और समस्या के निराकरण के लिए निवेदन करेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles