डीएम चमोली ने जनपद में कोविड की रोकथाम के लिए संचालित कार्यो के बारे में सीएम समीक्षा में दी जानकारी

डीएम चमोली ने जनपद में कोविड की रोकथाम के लिए संचालित कार्यो के बारे में सीएम समीक्षा में दी जानकारी
Spread the love

चमोली।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ कोविड-19 महामारी के नियंत्रण, कोविड वैक्सिनेशन एवं कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने प्रतिभाग किया ।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जनपद में कोविड की रोकथाम के लिए संचालित कार्यो के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराते बताया कि तीसरी लहर के दृष्टिगत कोविड सेंटरों में 63 बेड तैयार किए गए है। इसके अलावा 8 एचडीयू, 2 पीआईसीयू तथा 10 एसएनसीयूएस बेड तैयार किए गए है। बताया कि उपकरणों की अतिरिक्त खरीद के लिए आॅडर कर दिया गया है। वैकसीनेशन कार्यो की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग के लिए 5 हजार वैक्सीन मिली है और एक अभियान के तौर पर पूरे यात्रा मार्ग पर दुकानदारों, वाहनों चालकों एवं यात्रा से जुडे लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर लगभग 3900 लोगों को वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है जिसमें से कल तक 2600 लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। बद्रीनाथ और पाण्डुकेश्वर में लगभग 2015 लोग चिन्हित किए गए थे जिसमें 1674 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। जिले में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड अस्पताल में अभी सिर्फ दो मरीज भर्ती है। वही बरसात के दृष्टिगत सभी सीएचसी व पीएचसी में आॅक्सीजन सिलेण्डर एवं काॅन्सेंटेंटर रखवाए गए है ताकि आपदा सीजन में कोई समस्या न रहे।
पुलिस अधीक्षक यशंवत सिंह चौहान ने अवगत कराया कि यात्रा शुरू होने पर गौचर, पाण्डुकेश्वर, देव दर्शनी बैरिकेटिंग पर सख्ती से चैकिंग की जाएगी। बद्रीनाथ टाउन में माॅनिटरिंग के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

इस दौरान वीसी में अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 केके अग्रवाल, एसीएमओ डा0 उमा रावत, डीडीएमओ एनके जोशी वीसी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles