डीजीपी अशोक कुमार ने 46 अधिकारी व कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ठ कार्यो के लिए किया सम्मानित
देहरादून।।पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार ने पुलिस लाइन जनपद देहरादून में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले जनपद देहरादून के 23 ,एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड के 12 व एस0डी0आर0एफ0 के 11, 46 अधिकारी/कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ठ कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया
इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में उपस्थित व सम्पूर्ण उत्तराखण्ड से ऑन लाइन माध्यम से जुडे अधिकारी/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुएपुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य पीडित को न्याय दिलाना है व थानो पर प्राप्त जनता की शिकायतो का शत /प्रतिशत रिसीव कर उसका निवारण करना है। उन्होंने कहा कि कि वर्तमान समय में संगीन अपराधो में घटोत्तरी हुयी है किन्तु साथ ही साथ ड्रग्स /साईबर क्राईम व महिला सुरक्षा/यातायात में बढ़ोतरी हुयी है। साइबर अपराध न्यू ट्रेड का अपराध है इस पर नियत्रंण साइंसटिफिक एंव फारेंसिक तरीके से करना है साइबर सैल को और अधिक सशक्त किया जायेगा। भूमि की धोखाधड़ी करने वाले भू माफियाओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये, अभियोग पंजीकृत करते हुये अपराधियो के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया जायेगा । किन्तु पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारियो /कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी । कर्मचारियों की समस्याओं के शत/प्रतिशत निवारण किया जायेगा। पुलिस का हर कदम ऐसा होना चाहिए कि जिससे पुलिस पीडित को न्याय दिला सकें।
उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार की समस्या, शिकायत एवं सुझावों हेतु मुख्यालय स्तर पर पुलिसजन समाधान समिति का गठन किया गया है। जिनके द्वारा 04 माह में पुलिस कर्मचारियों द्वारा भेजी गयी 841 समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है।
सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्रीमती नीरु गर्ग महोदय , पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंवम कानून व्यवस्था श्री वी0 मुरगेशन महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री योगेन्द्र सिंह रावत महोदय, पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 श्री अजय सिंह महोदय,पुलिस अधीक्षक एस0डी0आर0एफ0 श्री नवनीत भुल्लर महोदय , पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ग्रामीण/यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

