डीजीपी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार की वापस आ रहे प्रवासियों से क्वरंटाइन के नियमों का पालन करने की अपील
देहरादून।महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने प्रदेश वापस आ रहे प्रवासियों से क्वरंटाइन के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि होम क्वांरटाइन एक महत्वपूर्ण बिन्दु है, जिसके अन्तर्गत आपको 14 दिन तक क्वांरटाइन में रहना अनिवार्य है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यह आपके, आपके परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है। कृपया क्वांरटाइन के नियमों का पालन करें, नहीं तो आपके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने क्वरंटाइन के नियमों का पालन न करने पर प्रदेश में अभी तक कुल 182 व्यक्तियों के विरूद्ध 141 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

