डॉ अनूप कुमार डिमरी देहरादून के नए सीएमओ

डॉ अनूप कुमार डिमरी देहरादून के नए सीएमओ
Spread the love

देहरादून। दून के सीएमओ डा. बीसी रमोला को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डा. अनूप कुमार डिमरी को सीएमओ बनाया गया है। जबकि डा. रमोला को जिला चिकित्सालय देहरादून का परामर्शदाता नियुक्त किया गया है।
सीएमओ पद से डा. रमोला की विदाई के पीछे उनका कुछ डॉक्टरों व मुख्यमंत्री के चिकित्सक डा. एनएस बिष्ट से कुछ समय पहले हुए विवाद को माना जा रहा है। डा. रमोला के बीच कुछ समय पहले विवाद हो गया था। जिसके बाद डा. बिष्ट ने मौन धरना भी दिया था। दो चिकित्सकों के बीच हुए विवाद से स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया था। अब कुछ माह पहले ही सीएमओ बने डा. बीसी रमोला को इस पद से स्थानांतरित कर जिला चिकित्सालय (गांधी अस्पताल) का प्रमुख परामर्शदाता नियुक्त किया गया है।
वहीं डा. रमोला की जगह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक डा.अनूप कुमार डिमरी को सीएमओ नियुक्त किया गया है। डा. डिमरी को तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गये हैं।

देवभूमि खबर

Related articles