देहरादून फुटबाल एकेडमी (डी एफ ए) और उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया नेशनल स्पोर्ट्स डे

देहरादून फुटबाल एकेडमी (डी एफ ए) और उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया नेशनल स्पोर्ट्स डे
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर भारत को गोल्ड मेडल सहित देश का नाम रोशन करने वाले भारत के प्रसिद्ध हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को देहरादून फुटबाल एकेडमी, उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के समस्त सदस्यों की उपस्थिति मे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत नव भारत के प्रसिद्ध हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कई बर्षों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था उनकी याद मे प्रत्येक वर्ष उनके जन्म दिवस 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है ।उन्होंने बताया कि आज के ही दिन भारत सरकार मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अवार्ड विभिन्न खेलों मे उचित प्रदर्शन करने वाले खिलाङ़ियों को अवार्ड से सम्मानित करती है ।उन्होंने कहा कि
आज लगभग 35 खिलाडियों ने 6 नंबर पुलिया के पास फुटबाल ग्राउंड, रिंग रोड, देहरादून मे देहरादून फुटबाल अकैडमी, उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के खिलाड़ी, कोच, रेफरी और सदस्यों द्वारा मनाया गया जिसमें सभी को स्वस्थ रहने के गुण हेतु प्रोत्साहित किया गया और कोरोना महामारी से कैसे बचना है उससे भी अवगत कराया गया और साथ साथ भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एफईयरस एंड स्पोर्ट्स द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2020 का भी आयोजन किया गया लगभग 195 लोगों ने ऑन लाइन ( घर पर रहकर) और ऑफ लाइन ( ग्राउंड में आकर) सेलिब्रेशन किया
और सभी को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2020 का सर्टिफिकेट भी ऑन लाइन प्रदान किया गया
जब हम सभी स्वस्थ रहेंगे मस्त रहेंगे खुश रहेंगे तभी हम देश निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फुटबाल रत्न अवार्ड 2020 का आयोजन दिसम्बर माह मे किया जाएगा, देहरादून फुटबाल एकेडमी ने पहली बार 19 साल मे वर्ष 2019 को उत्तराखंड फुटबाल रत्न अवार्ड 2019 का आयोजन किया था जिसमे चुने हुए 175 खिलाड़ी, कोच, रेफरी, प्रमोटर, क्लब, अकैडमी, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सम्मानित किया गया था ।

इस अवसर पर डी एफ ए कोच प्रवीन रावत, विमल रावत, अमित कांत, अमन खिलाड़ी शुभम, मोहित, सौर्य, चिराग, दीपक बिष्ट, सुनील कुमार, मनोज सिंह, आशु थपलियाल, तीर्थ सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह भंडारी, गोपाल, अशोक, मित्रा नंद, सक्षम, प्रियाशु, मोनिका, अनीता, ज्योति, पूनम रोतेला, वीर सिंह, अजय, राजीव, सुरेंद्र सिंह, सौरव मेहता, रजत आदि.. ने ऑन लाइन 160 और ऑफ लाइन 35 ने नेशनल स्पोर्ट्स डे सफल मनाया।

देवभूमि खबर

Related articles