नैनीताल कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन ,द्वाराहाट विधायक के डीएनए के जाँच की मांग की

नैनीताल कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन ,द्वाराहाट विधायक के डीएनए के जाँच की मांग की
Spread the love

ललित जोशी, नैनीताल।
नैनीताल ।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान पर आज पूरे उत्तराखंड में सरकार का पुतला दहन किये जाने की बात कही थी ।

इसी क्रम में काग्रेस मंडल अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल बस स्टेशन में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। जिसमें पूर्व विधायक व महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, केलाश अधिकारी।हेम आर्य, समेत कई लोग मौजूद थे ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के डी एन ए के जाँच की मांग की।कहा जो सरकार महिलाओं का सम्मान नही कर सकती उसे सरकार चलाने का कोई हक नही है ।

देवभूमि खबर

Related articles