कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चारधाम यात्रा स्थगित,वर्चुअल दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु
देहरादून।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लाखों लोगों की आस्था की प्रतीक व विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड की चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावना का आदर करते हुए हमने निर्णय लिया है कि हम देवस्थानम बोर्ड के माध्यम से भक्तगणों को श्री यमुनोत्री, श्री गंगोत्री.,श्री केदारनाथ तथा श्री बद्रीनाथ धाम के वर्चुअल दर्शन कराएंगे। जहां तक अनुमति होती है, भक्तगण वहां तक इन धामों के दर्शनों का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। वर्तमान समय में सच्ची देशभक्ति यही है कि आप सभी वैक्सीन अवश्य लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
महामारी से बचाव के लिए अपने घरों पर ही रहें तथा सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करें। स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें।

