जानकी बजाज ग्राम विकास संस्था ने 11950 पीपीई किट जिला प्रशासन को सौंपी

जानकी बजाज ग्राम विकास संस्था ने 11950 पीपीई किट जिला प्रशासन को सौंपी
Spread the love

रूद्रपुर।बजाज आॅटो लिमिटेड पंतनगर के द्वारा सीएसआर अन्तर्गत जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था के माध्यम से जनपद उधमसिंह नगर एवं उत्तराखण्ड के अन्य जनपदो हेतु रूपये 150 लाख की लागत से 11950 पीपीई किट कोविड-19 के मरीजों के उपचार मे लगे स्वास्थ कर्मियो हेतु जिला प्रशासन, उधमसिंह नगर को उपलब्ध कराई गई है। जिन्हे राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार तात्कालिक आवश्यकता को दृष्टिगत प्रभारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा क्रमशः नैनीताल-1000, अल्मोडा-500, हरिद्वार-750, देहरादून-750, पौडी-500, चम्पावत-200, पिथौरागढ-200, बागेश्वर-200, टिहरी-300, उत्तरकाशी-200, रूद्रप्रयाग-200 तथा चमोली-200 इस प्रकार कुल 5000 किट वर्तमान मे प्रदान किये गये। अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने बताया जेबीजीवीएस और उनकी सहयोगी संस्थाओ द्वारा  गत वर्षाे मे जनपद मे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र मे अनुकरणीय कार्य किया गया है। वर्तमान मे पूरा विश्व कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है जिसके बचाव व रोकथाम हेतु प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। ऐसी स्थिति मे बजाज आॅटो एवं जेबीजीवीएस द्वारा उधमसिंह नगर के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलो के सहयोग हेतु एक विशिष्ट पहल की है। जेबीजीवीएस द्वारा जनपद मे विद्यालयों के उन्न्यन एवं शिक्षा मे गुणात्मक सुधार कार्य प्रगतिरत है, ठीक इसी प्रकार जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय, रूद्रपुर के उन्नयन हेतु संस्था द्वारा रू0 300 लाख स्वीकृत किये गये है, जिससे सम्पूर्ण चिकित्सालय प्राइवेट का आकार लेगा। वर्तमान मे कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए चिकित्सालय की त्वरित मांग के अनुसार प्रथम चरण मे आवश्यकतानुसार सुविधाएं प्रदत्त करायी जायेगी जिसमे कोविड-19 की इस महामारी से निपटने मे काफी मदद मिलेगी।
       बजाज आॅटो लि0 एवं जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा उक्त प्रकार की वैश्विक महामारी के दौर मे समाजहित कार्य मे अहम भूमिका निभाये जाने से जिला प्रशासन द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles