पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने कोविड अस्पताल रायपुर तथा पार्षदों को ऑक्सिमीटर , सैनिटाइजर,मास्क वितरित किये

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने कोविड अस्पताल रायपुर तथा पार्षदों को ऑक्सिमीटर , सैनिटाइजर,मास्क वितरित किये
Spread the love

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ के माध्यम से कोविड- अस्पताल रायपुर तक पार्षद गणों को 40 ऑक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजर , मास्क आदि का वितरण किया ।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन विगत कई वर्षों से उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली हेतु राज्य में संघर्षरत है। उत्तराखंड के सभी कर्मचारी संगठनों द्वारा इस मुहिम में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड को अपना समर्थन दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश में पूर्व भी संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर मास्क,सैनिटाइजर, राशन वितरण और होम्योपैथिक दवाई का वितरण किया गया था। पैन्यूली ने कहा कि दूसरे चरण में स्थिति चिंताजनक है। जिसको देखते हुए संगठन द्वारा सभी जनपदों में सहायता करने का निर्णय लिया गया है।

वितरण कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, प्रांतीय महामंत्री ई0 मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ई0 सोनू शर्मा, चेयरमैन संघर्ष समिति ई0 जगमोहन रावत ,प्रांतीय संयुक्त मंत्री पुष्कर राज बहुगुणा, मयंक बिष्ट ,चंद्रमोहन डोभाल, पार्षद विमल नौटियाल ,पार्षद विनोद नेगी, पार्षद पार्षद मनमोहन धनाईआदि उपस्थित रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles