डीजीपी अशोक कुमार ने सत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जनपद प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीजीपी अशोक कुमार ने सत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जनपद प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Spread the love

देहरादून।पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी जनपद प्रभारियों, परिक्षेत्र प्रभारियों, सेनानायकों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से गैरसैंण में आयोजित होने वाले आगामी विधानसभा सत्र एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये ।

श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी होने वाले विधानसभा सत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जनपद प्रभारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सत्र के दौरान अपराध न हो इसके प्रयास किये जाये। सत्र के दौरान आवश्यकतानुसार ही पुलिस बल लगाया जाये। अनावश्यक पुलिस बल न लगाया जाये। श्री अशोक कुमार द्वारा सत्र के दौरान आने वाले पुलिस बल के रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था करने हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली को निर्देशित किया।

पुलिस महानिदेशक ने वीडियों कांफ्रेन्सिंग के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।उन्होंने जनपद प्रभारियों को प्रत्येक तीन माह में एक बार प्रत्येक थाने में जनता से संवाद किये जाने ,प्रत्येक थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क में यथासम्भव 01 महिला उपनिरीक्षक और 04 महिला आरक्षी नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये।
पुलिस महानिदेशक ने समस्त जनपद प्रभारी एवं सेनानायकों को अपने अधिनस्थ कर्मियों के बैंक अकाउण्ट को रक्षक प्लस अकाउण्ट में परिवर्तित करने हेतु निर्देशित किया, जिससे कर्मियों को इसके लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों का कोविड टीकाकरण किसी कारणवश छूट गया है, उनका समय पर टीकाकरण करा लिया जाए। जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सभी जनपद एवं वाहिनों में बैरकों को अपग्रेड किया जा रहा है। मार्च माह के अन्तिम सप्ताह में इन सभी बैरक में से एक बेस्ट बैरक का चयन कर उक्त जनपद/वाहिनी को सम्मानित किया जाएगा। डायल 112 की तर्ज पर प्रदेश के समस्त जनपदों के कन्ट्रोल रूम को स्मार्ट कन्ट्रोल रूम में अपग्रेड किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा जारी मानवाधिकार सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर श्री पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी/सीआईडी, श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्री पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles