पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा
Spread the love

देहरादून। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में समस्त जनपद एवं परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि कानून व्यवस्था से सम्बन्धित विगत में दिये गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जनपद प्रभारियों द्वारा अधीनस्थों की जिम्मेदारी निर्धारित करने में शिथिलता बरतने पर आपत्ति जताई ।
उन्होंने जनपदों में क्षेत्राधिकारियों के ओ0आर0 का आकलन पुंलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक कुमायू एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

पुलिस महानिदेशक ने वर्तमान में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने पुलिस बल का कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत बचाव को प्राथमिकता दे जहां तक सम्भव हो सभी पुलिस कर्मियों को फेसशील्ड का प्रयोग करायें। उन्होंने राज्य में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रवेश राज्य सरकार एंव केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार सुनिश्चित करवाये।
उक्त के अतिरिक्त आगामी चारधाम यात्रा, हेमकुण्ड साहब यात्रा एंव रमजान के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियां एंव पुलिसबल प्रबन्ध को पूर्व में ही सुनिश्चित कर ले।
उन्होंने वर्तमान में प्रदेश में वनाग्नि को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाहियां यथा फायर ब्रिगेड द्वारा मदद के अतिरिक्त दोषी लोगो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित के निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles