पुलिस लाइन रेसकोर्स में आवासीय कॉलोनियों में दी गाजर घास ने दस्तक,कई रोगों को देता है दावत,पुलिस प्रशासन मौन

Spread the love

देहरादून।बरसात के मौसम आते ही कॉलोनियों में घास और झाड़ियों के उगने से कीड़ो मकोड़े का आवगमन होता है वंही पानी इकट्ठा होने से डेंगू और मलेरिया का खतरा बन जाता है।विगत वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाय तो देहरादून में डेंगू ने कई लोगों की जान लील ली थी।पुलिस लाइन में लार्वा पाया गया था लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन लापरवाह नजर आ रहा है।

आपको बताते चले हमने पिछले सफ्ताह सरकारी कॉलोनियों में झाड़ियों और घास उगने से नुकसान के बारे में जानकारी दी थी।जिस पर कुछ कॉलोनियों ने सफाई अभियान चलाया था।लेकिन सरकारी महकमें अभी भी कुम्भकर्णीय नींद सोकर बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।आज हम बात कर रहे हैं सरकारी महकमे की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी पुलिस लाइन रेसकोर्स की जंहा खाली जगह पर झाड़ी और गाजर घास उगने से डेंगू के साथ चर्म रोग का खतरा बन रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles