मायावती के बड़े फैसले पर अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया तगड़ा जवाब

Spread the love

लखनऊ।बीएसपी सुप्रीमो मायावती के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी की तरफ से जवाब दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि बीएसपी प्रमुख मायावती ने जल्दबाजी में उनके साथ गठबंधन खत्म करने की घोषणा की क्योंकि दलित बड़े पैमाने पर अखिलेश यादव के साथ जुड़ रहे थे। मायावती ने सोमवार को जानकारी दी कि उनकी पार्टी भविष्य में उनकी पार्टी अपने दम पर “छोटे और बड़े” सभी चुनाव लड़ेगी।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि मायावती जल्दबाजी में सपा के खिलाफ इसलिए बोल रही है, क्योंकि सपा और उनके नेता अखिलेश यादव को दलितों का समर्थन मिल रहा है। ऐसा करके वो सामाजिक न्याय की लड़ाई को कमजोर कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि दलित समाज माजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव के साथ जुड़ रहा है। लोग ये वास्तविकता जानते हैं कि मालकिन ने गठबंधन के साथ क्या किया हो।

मायावती ने सोमवार कोअपने फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि लोकसभा आमचुनाव के बाद सपा का व्यवहार बीएसपी को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ऐसा करके बीजेपी को आगे हरा पाना संभव होगा? जो संभव नहीं है। अतः पार्टी व मूवमेंट के हित में अब बीएसपी आगे होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर ही लड़ेगी।

देवभूमि खबर