उत्तरांचल बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के शिविर में लोगों ने करवाया चिकित्सा परीक्षण

Spread the love

देहरादून।उत्तरांचल बैंक एम्प्लाइज यूनियन व महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल द्वारा सयुक्त रुप से राजपुर रोड स्तिथ कैनरा बैंक में रक्तदान शिविर और निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

चिकित्सा शिविर का उदघाटन गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। शिविर में 100 से लोगों ने पंजीकरण करवाया ।परीक्षण में 70 व्यक्तियो को रक्तदान के लिए सही पाया गया। चिकित्सा शिविर में विश्व प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तनुज भाटिया द्वारा100 लोगो से ज्यादा लोगो को मुफ्त परामर्श दिया गया व इनका मुफ्त ecg व लुपिड प्रोफाइल टेस्ट मुफ्त किये गए व डॉक्टर मनिरा धस्माना विशेषज्ञ ने 50 से ज्यादा लीगो का मुफ्त परमर्श दिया गया व डॉक्टर साक्षी नरूला द्वारा दांतो का परीक्षण किया गया ।इस अवसर पर आज गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने अपना स्वास्थ्य का परीक्षण कराया । शिविर में डॉ मुकुल शर्मा ,डॉ पंकज अरोड़ा ने भी सहयोग किया।शिविर में राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती रामलाल खंडूरी, मोहन खत्री और सुशील त्यागी ने अपना परीक्षण कराया ।कार्यक्रम कैनरा बैंक के सहायक महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह मदन प्रसाद व वेद व्यास प्रधान मुख्य प्रबंधक का विशेष आभार आज के शिविरमें विशेष सहयोग बी पी सुंदरियाल विनय शर्मा मुरारीलाल नॉटियाल सी के जोशी ,इंदर सिंह आर के गैरोला ओ पी मौर्य,सुधीर रावत ,विनोद उनियाल नवीन कुमार,रुचिका ,वी के जोशी, मन्नू माकिन, वी के गुप्ता, विजय गुप्ता आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles