स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू रोकथाम कैम्प आयोजित, 130 लोगों को वितरित की दवाइयां
देहरादून।देवभूमि खबर। वार्ड नम्बर 43 द्रोणपुरी में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के निवेदन पर देहरादून स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के रोकथाम हेतु एक कैम्प आयोजित किया गया। जिसमेें 130 लोगों को निशुल्क दवाईयाॅ वितरित की गई और 30 लोगों के रक्त के नमूने लिये गये जिनमें डेंगू लक्ष्यण होने की संभावना व्यक्त की गई। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए उनसे अन्य वार्डो में भी इसी तरह के कैम्प लगाये जाने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैम्पों से जनता को राहत मिलेगी और डेंगू में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विभाग द्वारा हेमोपैथिक दवाईयां भी निशुल्क वितरित की गई।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश मुकेश, नागेश रतूड़ी संजय शर्मा, पंकज, संदीप सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।
