विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने सांसद बलूनी के गांव में विधिवत पूजा-अर्चना कर ईगास का शुभारम्भ किया
पौड़ी।विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के गांव नकोट पहुंचकर ग्रामीणों के साथ इगास (पहाड़ी छोटी दिवाली) की पारम्परिक रूप से विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारम्भ किया तथा देश-प्रदेश के लोगों को इगास की बधाई एवं शुभाकामनाएं देते हुए खुशहाली का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली, उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के मा. उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) पं. राजेन्द्र अणथ्वाल, भाजपा नेता संबित पात्रा, सतीश लखेड़ा, ओम प्रकाश जुगरान, प्रधान श्वेता लिंगवाल सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
