महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर कोश्यारी की छवि को बड़ा नुकसानः किशोर

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर कोश्यारी की छवि को बड़ा नुकसानः किशोर
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की घटना को कांग्रेस भाजपा और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छवि बड़े नुकसान के रूप में देख रही है। इस बाबत पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि इससे भगत दा की छवि को व्यक्तिगत तौर पर बड़ा नुकसान पहुंचा है।

किशोर उपाध्याय का कहना है कि राज्यपाल का पद एक उच्च संवैधानिक पद है जिस पर आसीन किसी भी व्यक्ति को दलगत भावना से ऊपर उठकर सोचना और काम करना पड़ता है। वह नहीं कह सकते कि उन्हांेने किसके दबाव में इस तरह के निर्णय लिये लेकिन उनके निर्णयों से उनकी व्यक्तिगत छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा है। किशोर उपाध्याय का कहना है कि राज्यपाल द्वारा पहले भाजपा को और फिर शिवसेना को सरकार बनाने का मौका दिया गया लेकिन जब उन्होने एनसीपी को 24 घंटे का समय दिया था तो उन्हे इंतजार करना चाहिए था। राज्यपाल द्वारा कई घंटे पहले ही राष्ट्रपति शासन की सिफारिश केन्द्र सरकार को भेज दी गयी थी। उनका यह निर्णय किसी की भी समझ में नहीं आया। अगर उन्हें एनसीपी को मौका नहंीं देना था तो न देते लेकिन जिस तरह से मौका देने की औपचारिकता पूरी की गयी उसे लेकर राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाये जाना स्वाभाविक है। उन्हांेने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी एक साफ सुथरी छवि के नेता रहे है। अब जीवन के अंतिम पड़ाव पर जाकर अपनी छवि के खिलाफ काम करना उनकी सोच के हिसाब से उचित नहीं है।

देवभूमि खबर

Related articles