जिलाधकारी ने अमसारी से नए बस अडडे तक ट्राॅली के संचालन स्थल का किया निरीक्षण
रूद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अमसारी से नए बस अडडे तक ट्राॅली के संचालन स्थल का निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद द्वारा अमसारी से घर-घर से एकत्रित अजैविक कूडे को ट्राॅली के माध्यम से नये बस अड्डे तक पंहुचाया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्राॅली संचालन स्थल पर अबैध निर्माण किये गये दुकान को सीज करने के निर्देष राजस्व उप निरीक्षक पुनाड तथा अधिषासी अधिकारी नगरपालिका को पांच हजार का जुर्माना करने के निर्देष दिए। निरीक्षण के दौरान अधिषासी अभियन्ता मनोज सती, अधिषासी अधिकारी संजय सिंह रावत, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज असवाल उपस्थित थे।
इसके पष्चात अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग तथा अन्य अधिकारियांे/कर्मचारियों की उपस्थिति मंे नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थान रैंतोली में नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग के ट्रैचिंग ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग से जैविक/अजैविक कूड़े के निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसके क्रम में अधिषासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद द्वारा अवगत कराया गया कि पालिका द्वारा प्रतिदिन घर-घर से कूड़ा एकत्रित कर उसे टेªचिंग ग्राउण्ड में पहुंचाया जा रहा है तथा वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 03 टन(3000 किग्रा0) जैविक/अजैविक कूड़ा ट्रेचिंग ग्राउण्ड में आ रहा है। पालिका कर्मियों द्वारा उक्त कूडे़ को पृथक-पृथक कर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही पालिका द्वारा कूड़े के निस्तारण हेतु कम्पेक्टर मशीन भी लगायी गयी है।
जिलाधिकारी ने ट्रैचिंग ग्राउण्ड स्थल के निरीक्षण के दौरान स्थल के एक बडे़ भाग पर अत्यधिक मात्रा में अजैविक कूड़े का ढेर जमा होना पाया गया। जिसे पालिका कर्मियों द्वारा पृथक-पृथक किया जाना नहीं पाया गया। साथ ही जैविक कूड़े के निस्तारण हेतु बनाये गये स्थल पर भी कूड़ा खुले में फेंका जाना पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग को निर्देषित किया गया कि वह टैªचिंग ग्राउण्ड पर एकत्रित अजैविक कूडे़ के निस्तारण हेतु पर्याप्त मात्रा में कर्मियों की तैनाती करना सुनिष्चित करें। साथ ही जैविक कूड़े को लोहे की जाली से बवअमतमक किये जाने के निर्देष दिये।ं
जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र भ्रमण/निरीक्षण के दौरान मुख्य बाजार में मोटरमार्ग के दोनों ओर कतिपय दुकानदारों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों का सामान मोटरमार्ग की ओर बढ़ाते हुये अवैध रूप से रखा जाना पाया गया। साथ ही मुख्य बाजार के दोनों ओर छोटे तथा बड़े वाहनों यथाए मोटर साइकिल, स्कूटर, टैक्सी इत्यादि के वाहन चालकों द्वारा भी मनमाने ढंग से अपने-अपने वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ा किया जाना पाया गया, जिस कारण आम जनता तथा मोटर मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिषासी अधिकारी, नगर पालिका परिषाद, रूद्रप्रयाग को निर्देषित किया गया कि उक्त समस्त दुकानों/प्रतिष्ठानों का चिन्हांकन कर नियमानुसार चालान करना सुनिष्चित करें।
