गुमानीवाला क्षेत्रवासियों ने पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत कराने पर स्पीकर का किया आभार व्यक्त

गुमानीवाला क्षेत्रवासियों ने पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत कराने पर स्पीकर का किया आभार व्यक्त
Spread the love

ऋषिकेश। बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज गुमानीवाला पेयजल योजना निर्माण हेतु लगभग 21 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत होने पर गुमानीवाला क्षेत्र के एक शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट वार्ता कर उनका आभार व्यक्त किया। अवगत करा दें कि  ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण पेयजल आपूर्ति के लिए 2 योजनाओं में धन राशि स्वीकृत हुई है।जिसमें विश्व बैंक पोषित गुमानीवाला पेयजल योजना निर्माण हेतु 16.50 करोड रुपए एवं संचालन व रखरखाव हेतु 4. 81 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुए हैं।

इस अवसर पर गुमानीवाला के क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद व्यक्त किया गया। साथ ही क्षेत्र में श्री अग्रवाल द्वारा लगातार विकास कार्यों को लेकर उनकी सराहना की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुमानीवाला पेयजल योजना से गुमानीवाला के संपूर्ण क्षेत्र को पानी की आपूर्ति होगी जिससे हजारों घरों के पेयजल की समस्या दूर होगी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पेयजल योजना जल्द ही प्रारंभ होगी जिसका लाभ यहां की संपूर्ण क्षेत्र वासियों को मिलेगा।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क संबंधित विकास कार्यों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराये जाने  लिए हमेशा तत्पर है। श्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में चौमुखी विकास समानता के आधार पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी, रंजीत थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, दीपक मेहर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles