देहरादून से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल बदला जाय: प्रदीप कुकरेती
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष ने मुख्यमन्त्री /स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि देहरादून से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल बदला जाय और किसी जिम्मेदार डाक्टर को देहरादून का सीएमओ नियुक्त किया जाय।
इस कोरोना महामारी में जिला अधिकारी से लेकर मंत्री व सचिव प्रत्येक फोन को गंभीरता से सुन रहे है और समाधान निकालने के प्रयासरत है परन्तु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कई बार भी मदद व सलाह हेतु फोन किया जाता है तो फोन नही उठाया जा रहा है यही कारण होता है कि जब निचले स्तर पर कई अधिकारी सह़ी रिस्पांस नही दे पाने के कारण हर बात के लिए उच्चाधिकारियों व मंत्रियो को दूरभाष कर समाधान मंगा जा रहा है।
कोरोना रिपोर्ट आने के उपरान्त एक फोन आने के बाद भी कई दिनो तक कीट नही मिल रही है ये इनकी इस महामारी की तैयारी बता रही है कि इन कुछ ऐसे अधिकारियों व कुछ कर्मचारियों की वजह से सरकार की भी किरकिरी हो रही है
प्रदीप कुकरेती ने कहा कि क्योकि स्वास्थ्य विभाग खुद मुख्यमन्त्री के पास है तो वह बेहतर अधिकारी को नियुक्त करे जो वातानुकूलित कमरो से बाहर निकले और वह सरकारी से लेकर प्राइवेट हस्पताल में दौरा करवाएं ताकि आमजन को राहत मिल सके।

