प्रेमनगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

देहरादून ।महानगर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमण्डल ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुराधा पाल से मुलाकात कर उन्हें देहरादून महानगर के प्रेमनगर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेशित कर समस्या के समाधान का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी देहरादून के नाम संबोधित ज्ञापन मे महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में विगत दिनों मा0 न्यायालय के आदेशों के बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रेमनगर की पुरानी मार्केट तोड़ दी गई थी। मार्केट के अंतिम छोर पर लोगों के रिहायशी आवासीय भवन बने हुए थे जो कि अतिक्रमण की जद से बाहर थे परन्तु अतिक्रमण में हुई तोड़फोड के बाद इन मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। वर्तमान में राश्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 के कि.मी. 143 के चौडीकरण के लिए ढांग कटिंग का कार्य चल रहा है जिसके करण ऊंचाई वाले हिस्से में स्थित मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है तथा भविश्य में जानमाल की हानि होने की संभावना है।
जिलाधिकारी के संज्ञान में यह भी लाते हुए कहा कि पूर्व में स्थानीय जनता द्वारा इस समस्या से अवगत कराते हुए आपसे अनुरोध किया गया था तथा आपके द्वारा अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया था कि सड़क निर्माण/चौडीकरण के लिए जितनी भी ढांग की कटिंग की जाय उसके शीघ्र बाद उतने स्थान पर पुस्ते का निर्माण किया जाय परन्तु अभी तक कहीं पर भी पुस्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। राश्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस पर भारी बाहनों की लगातार आवाजाही से मकानों में कम्पन होने से खतरा बना हुआ है तथा आवासीय मकानों के गिरने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि उक्त सडक के चैडीकरण में जितनी ढांग की कटिंग की जा रही है उतने स्थान पर षीघ्र पुस्ते के निर्माण हेतु विभाग को निर्देशित किया जाय तथा पुस्ते का निर्माण षीघ्र करवाया जाय।
ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के अलावा पूर्व विधायक राजकुमार, राजीव पुंज, दीवान बिष्ट, कैलाश बाल्मीकि, आशीष देसाई, चन्द्र कान्त चहल, संजय पराशर, महेश चौहान, विनोद कुमार, इमराना परवीन, उशा देवी, संगीता, सुनीता, संध्या, कष्मीरी लाल, अशोक कुमार, अनिल कुमार, सुखपाल, कार्तिक कुमार आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles