प्रवासी मजदूरों को भेजने का सिलसिला जारी ,लक्सर से 181 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया यूपी

प्रवासी मजदूरों को भेजने का सिलसिला जारी ,लक्सर से 181 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया यूपी
Spread the love

लक्सर। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने अलग-अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। शनिवार को लक्सर से भी 181 प्रवासी मजदूरों को बसों के माध्यम से यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया। इन सभी लोगों को पहले लक्सर से भगवानपुर तक बस के माध्यम से भेजा जाएगा। भगवानपुर से क्रमानुसार सबको उनके घर तक भेजने की व्यवस्था की गई है।
बता दें 22 मार्च के बाद सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में काम करने वाले मजदूर, छात्र, यात्री अपने-अपने घरों का रुख करने लगे थे। प्रशासन द्वारा इनको लक्सर में ही रोक दिया गया था. इस दौरान प्रशासन द्वारा इनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई. इनके मनोरंजन का ख्याल रखते हुए खेलकूद का सामान और टीवी की व्यवस्था भी की गई. ये सभी लोग 34 दिनों तक अलग-अलग राहत शिविरों में रहे.इस दौरान घर जाने की खुशी में राहत शिविर में रह रहे लोगों ने जमकर डांस किया और खुशी मनाई. राहत शिविर में रहे। लोगों ने कहा कि घर वापसी पर हमें बहुत खुशी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारे रहने और खाने की बहुत अच्छी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई। एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि शासन द्वारा बसों की व्यवस्था की गई है. पहले चरण में उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को ही भेजा जा रहा है। इन लोगों को उत्तराखंड के बॉर्डर तक पहुंचाया जाएगा। बॉर्डर से यूपी की दूसरी बसों द्वारा इनके गंतव्य तक इनको पहुंचाया जाएगा. इन लोगों के रास्ते में खाने पीने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

देवभूमि खबर

Related articles