बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ योजनान्तर्गत जनपद के पांच स्थलों में (लंच विद लाडली) कार्यक्रम का आयोजन
रूद्रप्रयाग।बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘लंच विद लाडली‘‘
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशों के क्रम में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ योजनान्तर्गत जनपद के पांच स्थलों में (लंच विद लाडली) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलैक्ट्रेट, एस पी कार्यालय, कोर्ट, सीडीओ कार्यालय व आर्मी में किया गया जिसमे रुद्रप्रयाग के विभिन्न स्कूलो की छात्राओ ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व अपर जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जनपद स्तरीय अधिकारियो से मिलकर उन्हे प्रोत्साहित करने के साथ ही संचालित योजनाओ और सरकारी कार्यो के बारे मे जानकारी प्राप्त कराना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार द्वारा अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार ने गोपनीय शाखा, आंकिक शाखा, दूरसंचार शाखा, सूचना का अधिकार, सेवा का अधिकार, डिस्ट्रिक कंट्रोल रुम व आदि की जानकारी दी गई। जिस पर एक विस्तृत व्याखान करते हुये प्रैक्टिकल करवाया गया साथ ही थाने और चैकियों पर रखे असलाह, मालखाना, महिला हवालात, पुरुष हवालात थाने में रखे जाने वाले रिकाॅर्ड्स दिखाये गये। साथ ही मोबाइल/ए0टी0एम0/सोशल साइट्स उपयोग की सावधानियां तथा इनसे होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया जिसे बालिकाओं ध्यानपूर्वक सुना गया।
इसके साथ ही सीविल जज सीनियर डिवीजन आरती सिरोहा ने न्यायालय में उपस्थित छात्राओ को सबसे पहले न्यायालय के बारे में जानकारी दी, तथा बताया कि जिला सत्र न्यायालय में सबसे बडे जिला जज होते है, जो सारे जिले के प्रशासनिक एवं न्यायिक सम्बन्धी कार्यों को देखते हैं। इसके साथ ही विकास भवन व आर्मी में छात्राओं को विभिन्न कार्याें की जानकारी देकर उनका ज्ञानवर्धन किया गया।
