मार्च के अंत तक भाजपा की नई टीम गठित की जाएगी: वंशीधर भगत

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद बंशीधर भगत राज्य भर का तुफानी दौरा करने में जुटे हुए है। उनका कहना है कि शीर्ष पर पहुंचना कोई कमाल नहीं है शीर्ष पर बने रहना ही कमाल है। इन दिनों वह इन्ही कोशिशों में जुटे हुए है। उन्हे ऐसे समय में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है जब भाजपा लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में अपने उत्कर्ष प्रदर्शन से इतनी लम्बी लकीर खींच चुकी है कि जिससे लम्बी लकीर खींच पाना असंभव जैसा ही है। किन्तू अगर इस लकीर को वह छोटा नहीं होने देते तो यह एक बड़ा ही कमाल होगा।
पद संभालने के बाद से वह लगातार मंत्रिमण्डल में खाली पड़े तीन पदोें को शीघ्र भरने की बात कह रहे है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी इसकी जरूरत बता चुके है लेकिन तीन साल बाद भी खाली पड़े पदों को कब तक भरा जायेगा इसकी कोई समय सीमा अभी तक तय नहीं हो सकी है। समय कम बचा है कार्यकाल के दो साल शेष है जबकि काम करने का समय सिर्फ डेढ़ साल ही बचा है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिल्ली चुनाव प्रचार मेें जुटे हैै। लेकिन सरकार के तीन साल पूरे होने पर उनके द्वारा मंत्री व विधायकों के काम काज की समीक्षा और मंथन बैठक का आयोजन 13 फरवरी को किया जाना तय है। माना जा रहा है कि इसके बाद वह अपने मंत्रिमण्डल में विस्तार करेंगे साथ ही कुछ फेरबदल भी किया जा सकता है।
आज भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक के बाद एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने कहा कि मंत्रियों के खाली पद शीघ्र भरे जाने चाहिए। वहीं कार्यकर्ताओं को भी कुछ अहम जिम्मेेदारियंा सौंपी जानी चाहिए।। लेकिन अंत में वह यही कहते है कि मामला सीएम के विवेक पर ही निर्भर है जिसके बारे में वह उनसे बात करेंगे। वहीं वशींधर भगत का कहना है कि जब अध्यक्ष नया है तो नई टीम भी बनाई जायेगी। संगठन की टीम के बारे में उनका कहना है कि मार्च के अंत तक वह नई टीम गठित कर देंगे।

