भारी बारिश ने उत्तराखण्ड के कई जगह मचाई तबाही देखें वीडियो

भारी बारिश ने उत्तराखण्ड के कई जगह मचाई तबाही देखें वीडियो
Spread the love

देहरादून। भारी बारिश ने उत्तराखण्ड के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है ।

जनपद देहरादून के रायपुर क्षेत्र में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा वन्ही रायपुर थानों मोटर मार्ग पर सौंग नदी पुल का एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया है।

तमसा नदी के उफान से देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर की गुफा में घुसा पानी मां वैष्णो देवी गुफा मन्दिर संपर्क पुल क्षतिग्रस्त।

जनपद टिहरी के सकलाना पट्टी के ग्राम पंचायत कुमालदा, भरवा काटल और ग्राम पंचायत के धौलागिरी के सीतापुर में भारी बारिश से सरकारी गल्ला विक्रेता की दुकान का सामान और मोटरसाइकिल बही।

बागेश्वर से कपकोट को जोड़ने वाला स्टेट हाइवे

जनपद पौड़ी के अन्तर्गत विधानसभा यमकेश्वर में दो से तीन स्थानों पर अत्यधिक बारिश के चलते अथवा बादल फटने की घटना ।बैरागढ़ में तीन वाहन के बहने और तीन मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त मराल में एक चक्की के क्षतिग्रस्त होने तथा 2 पशुधन की हानि के साथ-साथ कुछ कृषि भूमि पर मलवा आने की सूचना प्राप्त हुई है। जिन लोगों के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको ग्राम पंचायत में सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है।

श्रीनगर बद्रीनाथ मार्ग साकनीधार के पास भारी मलवा आने से अवरुद्ध ।

देवभूमि खबर

Related articles