मुआवजे की मांग को लेकर किसानो ने किया हंगामा

Spread the love

उन्नाव।उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ट्रांस गंगा सिटी प्रोजेक्ट की जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया गया। प्रदर्शकारी किसानों की मांग है कि मौजूदा वक्त के हिसाब से उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय का कहना है कि किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास किसानों का कोई बकाया नहीं है।

देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा, ‘ट्रांस-गंगा सिटी एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट है, किसानों को मुआवजा दिया गया है। किसानों के गुट हैं जो अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को गुमराह कर रहे हैं, इसके बावजूद कि उनकी शिकायतों का समाधान पहले ही हो चुका है।’

वहीं, शुक्रवार को उन्नाव में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर कतकी मेले में झूले की दो ट्रॉली 30 फीट ऊपर से नीचे गिर गई। इस हादसे में 4 महिलाएं घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।

देवभूमि खबर

Related articles