राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों एवं अन्य अतिथिगणों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए तमाम रियासतों को देश की मुख्य धारा में सम्मिलित करने का काम किया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने शासनकाल में अपने समय में आजादी के बाद देश की एकता तथा देश के मजबूत कवच के लिये हमारे प्रशासनिक तंत्र तथा हमारे पुलिस बल को भी दिशा एवं मजबूती देने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण जिस प्रकार देश प्रधानमंत्री के आहवान पर एक जुट होकर के इस महामारी के खिलाफ लडाई लडी, आज दुनिया के सामने हमारा देश एक मिसाल बनकर खडा हुआ है। भातर वर्ष आज काफी हद तक इस बीमारी पर नियंत्रण पाने में सफल हुआ है। हमें भ्रष्टाचार तथा अवैध रूप से प्रदेश के अन्दर घुसने का प्रयास करने वाले नशा माफिया, खनन माफिया वन माफिया के विरूद्ध एक जुट होकर लडना होगा।

इस अवसर पर  पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों का स्वागत करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। पुलिस महानिदेशक  ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल  ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और आजादी के पश्चात् वह भारत के प्रथम गृह मंत्री बने। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का भारत के गृह मंत्री का कार्यकाल आधुनिक भारत के लिये एक ऐतिहासिक कार्यकाल रहा है।सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 550 से अधिक विभिन्न रियासतों को अपने कुशल नेतृत्व, इच्छा शक्ति एंव दूर दृष्टिता के जरिये भारत में विलय किया और भारत की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ करने में भी महत्वपूर्ण योग दान दिया गया। उन्होंने कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत के पहले गृह मंत्री के नाते उन्होने भारत की आधुनिक पुलिस व्यवस्था की रूप रेखा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। हैदराबाद में स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को भी आज सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के नाम से जाना जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा अपनी स्पष्ट नीती, व्यवहार कौशलता एवं अदम्य प्रशासनिक क्षमता के बल पर स्वाधीन भारत में देश भक्ति एकता एवं अखण्डता का भाव जगाकर भारत देश में एकीकरण हेतु अतुल्य योगदान दिया गया। आज जब विश्व एवं देश आतंकवाद और कोविड-19 जैसी समस्याओं से जूझ रहा है ऐसे समय में देश की सुरक्षा, विकास, समृद्धि एवं अखण्डता बनाये रखने में सरदार वल्लभ भाई पटेल एक प्रेरणा के स्त्रोत हैं।
आज हम सभी सरदार वल्लभ भाई पटेल से प्रेरणा लेते हुए अपने संविधान के प्रति समर्पित होते हुए अपने देश की अखण्डता एवं सम्प्रभुता को अक्षुण रखते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने-अपने कर्तव्यों का और भली भांति निर्वहन करें।

कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री द्वारा अनुपम एंव विशेष प्रासंगिक कार्यों के लिये पुलिस अधिकारियो को सम्मानित किया गया। जिसमें अग्निशमन एवं आपा सेवा में महामहीम राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा उनकी सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति का “अग्निशमन विशिष्ट सेवा पदक” एवं “अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया । 01: श्री कृपाराम शर्मा, लीडिंग फायरमैन जनपद पौडी गढवाल-विशिष्ट सेवा पदक, 02: श्री वंशबहादुर यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद अल्मोडा वर्तमान में ऊधमसिंह नगर-सराहनीय सेवा पदक 03: श्री राजेन्द्र सिंह लीडिंग फायरमैन, अल्मोडा- सराहनीय सेवा पदक, 04: श्री अर्जुन सिंह लीडिंग फायरमैन नैनीताल- सराहनीय सेवा पदक तथा 05 श्री यशपाल सिंह फायर सर्विस चालक पौडी गढवाल- सराहनीय सेवा पदक। इसी क्रम में निरीक्षक श्री भारत सिंह, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को उत्कृष्ठ विवेचना का पुरूस्कार दिया गया । इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून के थाना पटेलनगर में ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का त्वरित अनावरण करने पर टीम में सम्मिलित उप निरीक्षक दिलबर सिंह नेगी , उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रौतेला, उप निरीक्षक आशीष रावत,कान दीप प्रकाश व का0 नरेन्द्र टीम को उत्कृष्ट अनावरण हेतु टीम से उ0नि0 श्री आशीष रावत साईबर सेल जनपद देहरादून तथा उ0नि0 श्री दिनेशनाथ महंत थानाध्यक्ष कालाढॅंगी को उत्कृष्ठ अनावारण हेतु पुरूस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट के द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर मां0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा इस वर्ष थाना पोखरी जनपद चमोली को बेस्ट थाना के रूप में चयनित किया गया। जिसके लिये उ0नि0 मनोहर सिंह थानाध्यक्ष थाना पोखरी जनपद चमोली को थाने की ट्राफी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम से पूर्व अयोजित परेड का नेतृत्व डाॅ0टी0सी0मंजूनाथ, पुलिस अधीक्षक रेलव/सेनानायक आई0आर0बी0 द्वितीय, द्वितीय कमाण्ड सुश्री रेखा यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक देहरादून व परेड एडज्यूटेन्ट सुश्री पल्लवी त्यागी, पुलिस उपाधीक्षक, नेहरू कालोनी देहरादून के साथ किया गया। परेड में उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखाओं, ट्रेफिक पुलिस, नागरिक पुलिस, पी0ए0सी0, महिला पी0ए0सी0, कमाण्डो दस्ता, तथा ए0टी0एस0 आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक सुश्री पूनम प्रजापति एवं आरक्षी फायर मनीष पंत द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड कार्यक्रम में श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह मां0 सांसद टिहरी, श्री प्रेमचन्द अग्रवाल मां0 विधानसभा अध्यक्ष, मा0 विधायकगण श्री हरबंस कपूर, श्री खजान दास, श्री गणेश जोशी, श्री सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून, श्रीमती राधा रतूडी अपर मुख्य सचिव, श्री अनिल के0 रतूडी पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, श्री अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles