मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन से जनता को बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनंदवर्धन, प्रमुख सचिव श्री एल फैनई, सचिव श्री अमित नेगी आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles