मेयर ने नगरनिगम फंड से 40 लाख व निगम कर्मियों के वेतन से 11 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

मेयर ने नगरनिगम फंड से 40 लाख व निगम कर्मियों के वेतन से 11 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। कोविड-19 के दृष्टिगत नगर निगम देहरादून ने 40 लाख रुपए का चेक नगर निगम बोर्ड फंड से एवं 11 लाख रुपए का चेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। यह चेक मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को सौंपा। इस अवसर पर नगर आयुक्त देहरादून  विनय शंकर पांडे भी उपस्थित थे। भारतीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं भारतीय सिनेमा के गीतकार प्रसून जोशी ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख रुपए दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles