राज्यपाल से सपोर्ट अवर हीरोज (एसओएच) के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

राज्यपाल से सपोर्ट अवर हीरोज (एसओएच) के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
Spread the love

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बु़धवार को सपोर्ट अवर हीरोज (एसओएच) के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। सपोर्ट अवर हीरोज संस्था दिल्ली में स्थित है जो 2017 से शहीदों, विकलांग सैनिकों और जरूरतमंदों के परिवारों के लिए एक सहायता प्रणाली के रूप में काम कर रहा है। इसके साथ-साथ संस्था दूर-दराज के क्षेत्रों तक पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को लाभ पहुंचाती है। संस्था ने 200 से अधिक गैर-पेंशनभोगी सैनिकों और उनके परिवारों को परियोजना पीथु, परियोजना सशक्त, परियोजना सक्षम और परियोजना इंसानियत के माध्यम से लाभान्वित किया है। संस्था ने उत्तराखण्ड राज्य में जरूरतमंद बुजुर्गों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए अपनी गतिविधियों और परियोजनाओं का प्रसार करने के लिए राज्यपाल को आग्रह किया।

राज्यपाल ने कहा कि संस्था द्वारा शहीदों, विकलांग सैनिकों और जरूरतमंदों के परिवारों की सहायता कर नेक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर सैनिकों एवं उनके परिवारजनों की हर सम्भव मदद करनी चाहिए, संस्था का इस दिशा में कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे परिवारों की पहचान व डाटा एकत्रित किया जाना बेहद जरूरी है जो जरूरतमंद हो, इसके लिए जनपदों में स्थित सैनिक कल्याण कार्यालयों का सहयोग भी लिया जा सकता हैै। राज्यपाल ने संस्था को हर सम्भव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक ले. ज.(रि0) जे. एस. डिल्लन, संस्थापक रंजीत शुक्ला, गौरव शुक्ला, गुरूशरण कौर आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles