राज्य कर सेवा संघ उत्तराखंड के दो दिवसीय 7वें द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया

राज्य कर सेवा संघ उत्तराखंड के दो दिवसीय 7वें द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया
Spread the love

आज राज्य कर सेवा संघ उत्तराखंड के दो दिवसीय 7वें द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। वर्तमान कर प्रकृति के तहत राज्य हेतु अधिकाधिक राजस्व अर्जन के लिए एकमात्र विकल्प सेवा क्षेत्र है। इनके माध्यम से राज्य में उपभोग को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसलिए राज्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नितांत आवश्यकता है।लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए वित्तीय संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता भी जरूरी है। होटल व्यवसाय, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं सहायक सेवाएं, शिक्षा, मनोरंजन इत्यादि के माध्यम से राज्य में उपभोग को बढ़ावा दिया जा सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles