लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर मल्यापर्ण करते हुये उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये

Spread the love

देहरादून ।देवभूमि खबर।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे राष्ट्रपिता माहत्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व। लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर मल्यापर्ण करते हुये उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा उनके द्वारा देश के लिये किये गये बलिदान को याद करते हुये सम्पूर्ण समाज को उनके उनके बाताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गांधी पार्क में गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा कचहरी स्थित शहीद स्थल जाकर राज्य निर्माण आन्दोलन में शहीद हुए आन्दोलनकारियों तथा स्व। इन्द्रमणि बड़ोनी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्माण चिन्हित आन्दोलनकारी मंच के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।
इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रामपुर तिराहा शहीद स्थल के लिए रवाना हुए जहां पर उन्होंने राज्य निर्माण आन्दोलन में 2 अक्टूबर को शहीद हुए आन्दोलनकारियों के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक, राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, नवीन जोशी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डॉ। आर।पी। रतूड़ी, शांति प्रसाद भट्ट, विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, महेश काण्डपाल, दीप बोहरा, भरत शर्मा, राजेश पाण्डेय, नवीन पयाल, प्रणीता बड़ोनी, रोशनी गोदियाल, सुनीता प्रकाश, महेेश जोशी, जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला, नेमीचन्द, एनएसयूआई के श्याम सिंह चौहान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर अली, आई।टी। विभाग के अमरजीत सिंह, पूर्व सैनिक विभाग के कै। बलवीर सिंह रावत, महानगर महिला अध्यक्षा कमलेश रमन, प्रवक्ता पुष्पा पंवार, दीवान सिंह तोमर, पंकज मेसोन, धरम सिंह पंवार, विशाल मौर्य, यशपाल चौहान, कुंवर सिह यादव, मदन कोहली, बाला शर्मा, टीकाराम पाण्डेय, नासिर हुसैन, चन्द्रकला नेगी, सत्येन्द्र पंवार, शोभाराम, अनुराधा तिवाडी आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

देवभूमि खबर

Related articles