कस्तूरी एसोसिएशन ऑफ इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज ऑफिसर वाइफ एंड लेडी ऑफिसर उत्तराखंड चैप्टर द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर किया गया पौधारोपण

कस्तूरी एसोसिएशन ऑफ इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज ऑफिसर वाइफ एंड लेडी ऑफिसर उत्तराखंड चैप्टर द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर किया गया पौधारोपण
Spread the love

देहरादून। देहरादून वन प्रभाग के आशा रोड़ी रेंज में स्थित ट्रांजिट हॉस्टल के कैंपस में कस्तूरी एसोसिएशन ऑफ इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज ऑफिसर वाइफ एंड लेडी ऑफिसर उत्तराखंड चैप्टर द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर पौधारोपण किया गया ।

इस अवसर पर कस्तूरी की अध्यक्षा श्रीमती शर्मिला भरतरी एवं मुख्य अतिथि के रूप में रामकिशन मिशन के स्वामी असीमानंद महाराज, अपर प्रमुख वन संरक्षक श्रीमती नीना ग्रेवाल ,प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी श्रीमती कहकशा ,उप वन संरक्षक श्रीमती नीलिमा धीमान ,श्रीमती शिवानी पटनायक, सुनीता सुहाग ,सुनीता विजय, सुनीता विजय ,अलका गुप्ता विद्या शर्मा ,डब्लूआईआई एवं एफआरआई के अधिकारियों उनकी पत्नियों एवं अन्य लेडी ऑफिसर द्वारा कैंपस के अंदर सीता अशोक, चौगुनी, गुलमोहर चंपा ,बुरांश एवं विभिन्न प्रकार की बेल सहित 300 पौधों का रोपण किया गया ।

इस अवसर पर कस्तूरी की अध्यक्षा श्रीमती शर्मिला भरतरी ने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष निस्वार्थ भाव से खड़े रहकर लोगों को प्राणवायु, ऑक्सीजन प्रदान करते हैं उसी प्रकार मनुष्य को भी निस्वार्थ भाव से मानव सेवा एवं पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए ।

कार्यक्रम के अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी डॉक्टर उदय गौड़,जितेंद्र गुसाईं,वन दरोगा गुरमीत मोहन लाल ,चेतन चौहान ,अमृता डोभाल आदि उपस्थित रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles