सघन मिशन इन्द्रधनुष-2.0’ का शुभारंभ
अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। जिला महिला चिकित्सालय, अल्मोडा के परिसर में ‘‘सघन मिशन इन्द्रधनुष-2.0’’ कार्यक्रम का उद्घाटन उपाध्यक्ष, विधानसभा रघुनाथ सिंह चैहान, द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा जनपद के सभी बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करने हेतु स्वा0 विभाग के कर्मियों को कहा गया ताकि सभी बच्चें स्वस्थ एवं मजबूत हो सकें और देश को आगे बढाने में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सविता हंयाकी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण में छूट गये 0 से 2 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को सर्वे के आधार पर चिन्हित कर पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना है जिसके लिए जनपद के समस्त आशाओं द्वारा घर घर जाकर 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का हैड काउन्ट सर्वे निर्धारित प्रारूप पर किया गया एवं जिसके आधार पर 69 सेशनों में 82 छूट गये बच्चों एवं 09 महिलाओं को आई0एम0आई0 2.0 के प्रथम चरण में प्रतिरक्षित किया जायेगा ताकि वे विभिन्न जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। यह कार्यक्रम आगामी 4 माहों मंे माह के प्रथम सोमवार से 7 कार्यदिवसों में (बुधवार और शनिवार को छोडकर) 02 दिसम्बर 2019, 06 जनवरी 2020, 03 फरवरी 2020, 02 मार्च 2020 से सम्पादित किया जाना है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा जनपद के सभी चिन्हित बच्चों को एक अभियान के तहत प्रतिरक्षित करवायें। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी मनुज गोयल द्वारा निर्देशित किया गया कि टीकाकरण हेतु समस्त 0-2 वर्ष तक के बच्चों को एवं गर्भवती माताओं को मिशन इन्द्रधनुष के माध्यम से पूर्ण प्रतिरक्षित कर जनपद में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। डा0 योगेश पुरोहित, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा अभियान में शामिल समस्त आशा कार्यकत्र्रियों, ए0एन0एम0 व स्वा0कर्मियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में प्रमुख अधीक्षक डा0 प्रकाश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 डी0एस0 गब्र्याल,, जिला महिला चिकित्सालय, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा0 प्रीती पंत, डा0 दीपांकर डेनियल, समाजसेवी धवन आदि उपस्थित थे। जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी इन्द्र सिंह, रवि मिश्रा, गोकुलानन्द जोशी, योगेश जोशी, मोहित पाण्डे, कु0 सादिया अजमल, ए0एन0एम0 एवं आशा कार्यकत्रियाॅ उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एन0एच0एम0 दीपक भट्ट द्वारा किया गया।
